23 नवंबर 2010

तेरी कही बात नहीं अखरी

अब भी ऊँची बहुत है ये बारादरी,
जबकि नीचे नदी की बाढ़ नहीं उतरी |
फूलों की पाँखुरी पै अंगारे रखे थे ,
फिर भी तेरी कही बात नहीं अखरी|
जिन हवाओं में नहीं थी तेरी खुशबू ,
जिंदगी वहाँ कब कहाँ थी ठहरी |
सामने जब भी आये मेरे पैमाने ,
याद आयीं तेरी आँखें भरी- भरी |
दरवाजा  यूँ ही खुला रखा  है,
पता है कोई ना आएगा इस दुपहरी| 

आईना

मुमकिन है तुम खुदा नहीं हो 
इसका तुम्हे कुछ पता नहीं हो |
तुम भी हो एक चेहरा फकत ,
तुम कोई आईना नहीं हो |
क्यों दोहराते हो पिछली बातें ?
जैसे हमने सुना नहीं हो |
यादों के संग कैसे गुजरे ?
जब कोई अपना नहीं हो |
वो घर जल खाक हो जाये ,
जिसमे कोई रहता नहीं हो |
मैंने भी एक ख़त डाला है ,
जो तुम तक पहुंचा नहीं हो |

14 नवंबर 2010

घर पास बहुत है

उसके सीने में आग बहुत है ,
उसका इरादा खतरनाक बहुत है |
उस मोड़ पर कबसे खड़ा मैं ,
सोचता हूँ घर पास बहुत है |
जिन किताबों को मैंने पढ़ा है ,
उनमे जिक्र तेरा खास बहुत है |
चाँद निकला नहीं तो कह दो ,
के मौसम के खिलाफ बहुत है |
मेरे रूबरू नहीं थी तो क्या ?
बात अपने में साफ बहुत है |
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...