10 फ़रवरी 2012

इतिहास (प्रथम किश्त )

इतिहास चर्चा 
कभी भी कहीं भी 
इफ़रात से 
सुकरात से 
औने -पौने दाम 
टाईम पास मूँगफली
तोड़ी-फोड़ी, छिली
आड़ी-तिरछी लकीरें 
विहंगम पटल
सबका शगल 
जैसे चाहो उड़ेल दो रोशनाई 
वृहत्तर कैनवास 
सीता की अग्निपरीक्षा 
राम का वनवास 
द्रौपदी का चीरहरण 
सावित्री का व्रत-उपवास 
दुर्योधन का अट्टहास 
गांधारी का उपहास 
अंधा है धृतराष्ट्र
अंधा है धृतराष्ट्र
न चाहिए विवेक 
न शिष्टाचार 
डालो अचार , डालो अचार 
नहीं कुछ खर्चा
इतिहास चर्चा .
(क्रमशः जारी )

1 टिप्पणी:

आपके समय के लिए धन्यवाद !!

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...