अब भी ऊँची बहुत है ये बारादरी,
जबकि नीचे नदी की बाढ़ नहीं उतरी |
फूलों की पाँखुरी पै अंगारे रखे थे ,
फिर भी तेरी कही बात नहीं अखरी|
जिन हवाओं में नहीं थी तेरी खुशबू ,
जिंदगी वहाँ कब कहाँ थी ठहरी |
सामने जब भी आये मेरे पैमाने ,
याद आयीं तेरी आँखें भरी- भरी |
दरवाजा यूँ ही खुला रखा है,
पता है कोई ना आएगा इस दुपहरी|
हर शब्द का हमारा आपका अनुभव अलग है . शब्द के अर्थ हमारे अनुभव के अनुसार हमें सुख-दुःख संताप पीड़ा आह्लाद आनंद शांति द्वेष घृणा प्रेम जैसे उदगार देते हैं - शब्द और अर्थ .मेरे अनुभव और अर्थ का विहंगम . मेरे शब्दों का सफर .
23 नवंबर 2010
आईना
मुमकिन है तुम खुदा नहीं हो
इसका तुम्हे कुछ पता नहीं हो |
तुम भी हो एक चेहरा फकत ,
तुम कोई आईना नहीं हो |
क्यों दोहराते हो पिछली बातें ?
जैसे हमने सुना नहीं हो |
यादों के संग कैसे गुजरे ?
जब कोई अपना नहीं हो |
वो घर जल खाक हो जाये ,
जिसमे कोई रहता नहीं हो |
मैंने भी एक ख़त डाला है ,
जो तुम तक पहुंचा नहीं हो |
इसका तुम्हे कुछ पता नहीं हो |
तुम भी हो एक चेहरा फकत ,
तुम कोई आईना नहीं हो |
क्यों दोहराते हो पिछली बातें ?
जैसे हमने सुना नहीं हो |
यादों के संग कैसे गुजरे ?
जब कोई अपना नहीं हो |
वो घर जल खाक हो जाये ,
जिसमे कोई रहता नहीं हो |
मैंने भी एक ख़त डाला है ,
जो तुम तक पहुंचा नहीं हो |
14 नवंबर 2010
घर पास बहुत है
उसके सीने में आग बहुत है ,
उसका इरादा खतरनाक बहुत है |
उस मोड़ पर कबसे खड़ा मैं ,
सोचता हूँ घर पास बहुत है |
जिन किताबों को मैंने पढ़ा है ,
उनमे जिक्र तेरा खास बहुत है |
चाँद निकला नहीं तो कह दो ,
के मौसम के खिलाफ बहुत है |
मेरे रूबरू नहीं थी तो क्या ?
बात अपने में साफ बहुत है |
सदस्यता लें
संदेश (Atom)